Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

जब चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंची थीं इंदिरा गांधी, पहाड़ी महिलाओं को देख गई थी चौंक, ये थी वजह

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी एक बार नहीं कई बार उत्तराखंड आईं थी। चुनाव से जुड़े उनके कई किस्से ऐसे हैं जिन्हें आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। ऐसा ही एक किस्सा चुनाव के प्रचार से जुड़ा हुआ है। एक बार इंदिरा गांधी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आई हुईं थी लेकिन जैसे ही उन्होंने यहां उनके स्वागत के लिए आई पहाड़ी महिलाओं को देखा तो वो चौंक गई।

बागेश्वर पहुंची थीं प्रचार के लिए

बात है 80 के दशक की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी उत्तराखंड पहुंची थीं। तब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का ही अंग था। इंदिरा गांधी कुमाऊं मंडल के बागेश्वर पहुंची थीं। 1980 में हुए आम चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद इंदिरा गांधी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बागेश्वर आई थीं। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में उनकी यहां जनसभा थी।

पहाड़ी महिलाओं को देख चौंक गई थीं इंदिरा गांधी

जनसभा में इंदिरा को सुनने के लिए बहुत ज्यादा भीड़ जुटी थी। बड़ी संख्या में पहाड़ी महिलाएं गहनों के साथा सज-धज कर अपने पारंपरिक परिधान में सभा में पहुंची। जब इंदिरा ने पहाड़ी महिलाओं को गहनों में लदा देखा तो वो चौंक गईं। महिलाओं को ऐसे सजा-धजा देख वो हैरान हो गईं।

इतनी हैरान हो गई कि वो खुद को सवाल पूछने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने मंच पर बैठे नेताओं से पूछा कि पहाड़ में इतनी गरीबी है तो फिर महिलाएं सोने के इतने गहने पहनकर कैसे आईं हैं? इस पर मंच पर बैठे कांग्रेस सांसद हरीश रावत ने उन्हें इसका जवाब दिया।

शुभ कार्य में महिलाएं पहनती हैं आभूषण

हरीश रावत ने इंदिरा को बताया कि पहाड़ में गरीबी तो बहुत है लेकिन इसके साथ ही पहाड़ के रिवाज हैं कि जब भी कोई शुभ कार्य होता है तो महिलाएं आभूषण पहनती हैं। ये पहाड़ की परंपरा है। हरीश रावत ने उन्हें बताया कि ये महिलाएं आपका भाषण सुनने के लिए ही इतना तैयार होकर यहां पहुंची है।

ये सुनकर इंदिरा गांधी बेहद ही हैरान और खुश हो गईं कि उनके भाषण के लिए लोगों में कितना उत्साह है। इसके बाद इंदिरा गांधी ने वहां पहुंची महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनका खास तौर पर आभार जताया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें