Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Uttarakhand Election : निशंक का बड़ा बयान, 2014 से पहले भारत की पहचान थे घोटाले और…

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि साल 2014 से पहले घोटाले भारत की पहचान बन गए थे। 2014 से पहले भारत का दृश्य निराशाजनक था लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से परिवर्तन हुआ है।

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद हुआ बड़ा बदलाव

भाजपा के चुनावी कार्यालय में आज पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर ये प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद अमूल चूक परिवर्तन हुआ है। 2014 से पहले भारत में हालात निराशजनक थे। लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से देश में परिवर्तन हुआ है।

2014 से पहले भारत की पहचान थे घोटाले

निशंक ने कहा कि साल 2014 से पहले घोटाले भारत की पहचान बन गए थे। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भारत की छवि बदल गई है। देश में सड़कों की स्थिति सुधार गई है और रेल हो या हवाई सफर का विस्तार बढ़ कई गुना बढ़ गया है। जितना काम आजादी के बाद नहीं हुआ उससे ज्यादा काम इन 10 साल में हुआ है।

8 घण्टे का सफर हवाई सफर हो रहा है 8 मिनट में

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड में सड़कों और हवाई सेवाओं में विस्तार हुआ है। जिसे उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है। आज प्रदेश में 8 घण्टे का सफर हवाई सफर 8 मिनट में हो रहा है।

एम्स की संख्या बढ़ाई गई है और अब हल्द्वानी में भी एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनाया जा रहा है। 21वीं सदी का भारत स्वर्णिम भारत होगा जिस की ओर भारत अग्रसर है। शिक्षा में बड़ा परिवर्तन हुआ है। आज भारत की विदेश नीति की सराहना होती है। भारत आज देशों के बीच मध्यस्थता कराता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button