Udham Singh NagarBig News

साथियों के साथ दौड़ते हुए हुई 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम, ये बताई जा रही वजह

सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। दौड़ते हुए 10वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। किशोर की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।

साथियों के साथ दौड़ लगाने गया था किशोर

मृतक की पहचान अनुज जोशी (15) निवासी सिसौना पुत्र हरीश जोशी के रूप में हुई। घटना रविवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार अनुज अपने दोस्तों के साथ दौड़ लगाने गया था। दौड़ते हुए अचानक अनुज जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने अनुज के साथियों की मदद से अनुज को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा दिन जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घटना के बाद से अनुज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button