Dehradun NewsBig News

लिव इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, सूटकेस में शव रख जंगल में फेंका, वजह जानकार उड़ जाएंगे होश

देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को उसी के प्रेमी ने गला रेंत कर मौत के घाट उतार डाला। हत्या के बाद आरोपित ने शव को सूटकेस में बंद करके आशारोड़ी में जंगल में फेंक दिया। मामले के खुलासा तीन महीने बाद हुआ। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी युवक ही निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा

आरोपित की पहचान राशिद (23) पुत्र मुर्सलीन निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक घटना 29 जनवरी को शहरुल जहां पत्नी जहीर हसन निवासी हरिद्वार ने अपनी बेटी शहनूर (24) की गुमशुदगी दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि उनकी बेटी देहरादून में संस्कृति विहार कालोनी मे रहकर ब्यूटी पॉर्लर का काम करती थी। लेकिन 26 दिसंबर से शहनूर के का कुछ पता नहीं है।

लिव-इन रेलशनशिप में रह रही थी युवती

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि युवती राशिद नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। जोकि फरार चल रहा है। 30 मार्च को पुलिस ने आरोपित को संस्कृत विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में राशिद ने बताया कि वह अपने गांव बागोवाली में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। साल 2017-18 में उसकी जान पहचान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शहनूर से हुई। इसके बाद वह लगातार एक दूसरे से संपर्क में थे।

अवैध संबंधों के शक के चलते उतारा मौत के घाट

सितंबर 2023 में आरोपित शहनूर से मिलने देहरादून आया और दोनों आईएसबीटी के पास ही एक कमरा लेकर रहने लगे। 26 दिसंबर की रात को शहनूर कमरे में करीब दो बजे पहुंची। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगडा हो गया। युवक ने युवती से देरी से आने की वजह पूछी तो युवती ने उसे अपने काम से काम रखने की बात कही। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने युवक को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद युवक ने शहनूर की गला दबाकर हत्या कर दी।

सूटकेस में शव रख जंगल में फेंका

युवक ने बताया की 27 दिसंबर को उसने शहनूर के एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपये कैश निकाल कर एक बडा सूटकेस खरीदा। कमरे में आकर युवक ने युवती का शव सूटकेस में रखकर स्कूटी की पिछली सीट में बांधकर आशारोड़ी के सुनसान जंगल में एक खाई में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर आशारोडी से करीब 5-6 किलोमीटर सहारनपुर की ओर सड़क किनारे खाई के पास पड़े एक सूटकेस के अन्दर से गुमशुदा शहनूर के शव के कंकाल को सड़ी-गली अवस्था मे बरामद किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें