Dehradun NewsHighlight

देहरादून के सहिया में सीएम धामी की जनसभा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

cm dhami news

सीएम ने जनता को संबोधित कर कहा कि ये जौनसार बावर की पावन भूमि कई कालखंड की साक्षी रही है। ये धरा विकास के साथ ही विरासत और संस्कार को आगे बढ़ा रही है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने हमेशा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उनकी बातों में हमेशा क्षेत्र विकास की चिंता झलकती है।

cm dhami news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद दें। जनता से मिल रहा स्नेह व समर्थन आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच और परिवारवादी मानसिकता को नकारते हुए एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाए।

cm dhami news

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के अंदर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। हर एक उत्तराखंडवासी को समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

cm dhami news

सीएम ने कहा नकल माफियाओं को जेल भेजकर पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। जिसके लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें