Dehradun NewsBig News

अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में गिरा वाहन, दून में रहने वाले चार लोगों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। वाहन पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकी दो लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मृतक देहरादून निवासी बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार कांठ इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हादसे का पता चला। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में चार लोगों की मौत

मामले को लेकर एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान संगीता रस्तोगी निवासी तिलक रोड, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) के रूप में हुई है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है सभी मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें