Big NewsNainital News

यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन युवतियां और तीन युवक गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तीन युवतियों के साथ ही तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

नैनीताल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

नैनीताल जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हल्द्वानी के नैनीताल रोड में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट पकड़ा गया। स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

तीन युवतियां और तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी के दौरान नेपाली मूल की तीन युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। तहसीलदार की मौजूदगी में स्पा सेंटर से मिला सामान सील किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें