HighlightUttarakhand

उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, देहरादून से संचालित होंगी 25 हवाई उड़ानें

उत्तराखंड का रुख करने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। ग्रीष्मकाल में देहरादून एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए 25 हवाई उड़ानें संचालित की जाएंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए समय सारिणी जारी कर दी हैं। इसमें शीतकाल की तुलना में सात उड़ानें बढ़ाई गई हैं। बता दें देहरादून से हवाई सेवा को भी अब विस्तार किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन समय सारिणी 31 मार्च से प्रभावी होगी।

देहरादून से संचालित होंगी 25 हवाई उड़ानें

जानकारी के लिए बता दें वर्तमान में यहां से प्रतिदिन 18 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। फिलहाल देहरादून से अयोध्या हवाई सफर के लिए यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। नई समय सारिणी में दून-अयोध्या के लिए अभी कोई स्लाट नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, मुबंई, लखनऊ, हिसार, अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद, अमृतसर, पुणे, बेंगलुरु के लिए फ्लाइट संचालित हो रही हैं।

सात और फ्लाइट को किया ऐड

राज्य के भीतर भी फ्लाइट संचालित की जा रही हैं। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए ग्रीष्मकालीन समय सारणी में सात और फ्लाइट को ऐड किया गया है। जिससे यहां से बाहर जाने वाले और बाहर से उत्तराखंड आने वाली यात्रियों के ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके। वर्तमान में यहां से प्रतिदिन 18 उड़ाने संचालित की जाती हैं।

पिथौरागढ़ से रोजाना संचालित होगी फ्लाइट

बताया जा रहा है कि एलाइंस एयरलाइंस की चार फ्लाइट, फ्लाइबिग एयरलाइंस की एक और विस्तारा एयरलाइंस की दो उड़ानें संचालित होंगी। वहीं ग्रीष्मकालीन समय सारिणी में पिथौरागढ़ के लिए देहरादून एयरपोर्ट के लिए प्रतिदिन फ्लाइट संचालित होगी। पंतनगर के लिए सप्ताह में चार दिन फ्लाइट संचालित हो रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें