Big NewsAlmora

रानीखेत में सीएम धामी ने किया रोड शो, जनता से की अजय टम्टा को विजयी बनाने की अपील

रानीखेत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया। सीएम धामी ने जनता से अजय टम्टा को विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पांच की पांचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

रानीखेत में सीएम धामी ने किया रोड शो

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रत्याशियों के लिए केंद्रीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के नेता लगातार रैलियां कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के प्रचार के लिए रानीखेत में रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ नजर आई।

almora

सीएम ने की अजय टम्टा को विजयी बनाने की अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत की जनता से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों पर बड़ी संख्या में जनता का विश्वासरूपी मत हमें मिलने जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पांच की पांचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

almora

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button