Udham Singh Nagar NewsHighlight

रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी की रैली स्थल का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं की ली बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रुद्रपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी प्रस्तावित महत्वपूर्ण चुनावी जनसभाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी की रैली स्थल का जायजा लिया।

सीएम ने लिया रैली स्थल का जायजा

बता दें आगामी दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचेंगे। पीएम के प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत सीएम धामी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

तीन अप्रैल को जेपी नड्डा आएंगे उत्तराखंड

पीएम मोदी के दौरे के अगले दिन ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड में जनसभाएं करेंगे। जेपी नड्डा तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ व देहरादून में जनसभा करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें