Sports

IPL 2024: Lasith Malinga से Hardik Pandya ने की बदतमीजी! वायरल हुआ VIDEO

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस(MI) की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। बैक टू बैक दो मैच हार चुकी मुंबई की टीम में कुछ भी सही नही चल रहा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाने के बाद टीम के लिए कुछ भी सही नहीं जा रहा है। जहां फैंस भी इस फैसले से खुश नही है। ऐसे में मुंबई की टीम की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में हार्दिक मलिंगा(Lasith Malinga) को धक्का मारते दिखाई दिए। इससे पहले दोनो की एक और वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें हार्दिक को देख मलिंगा कुर्सी से उठ गए थे।

Lasith Malinga से Hardik Pandya ने की बदतमीजी

पहली वायरल वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई के बीच मैच समाप्त के दौरान की है। वीडियो में मैच के अंत में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे है। ऐसे में जब हार्दिक और मलिंगा की बारी आई तो हार्दिक ने उन्हें हाथ से दूर हटा दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि हार्दिक ने मलिंगा से बदतमीजी की। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ये उन्होंने जानबूझकर किया है।

हार्दिक को देख कुर्सी से उठे मलिंगा

इससे पहले हार्दिक और मलिंगा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलिंगा और कीरोन पोलार्ड साथ बेठे होते है। वहां जैसे ही हार्दिक आते है। तो मलिंगा ने हार्दिक के लिए अपनी कुर्सी खाली कर वहां से चले गए। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक ने उन्हें कुर्सी से उठने को कहा। ऐसे में मलिंगा वहां से उठकर चले गए।

IPL 2024 में मुंबई को मिली लगातार दो मैचों में हार

हार्दिक का ये व्यवहार प्रशंसकों को पंसद नही आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि IPL 2024 में मुंबई ने नए कप्तान हार्दिक की कप्तानी में अब तक दो मुकाबले खेले है। जिसमें दोनों ही मुकाबलो में टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा।अगला मुकाबला मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रायल्स के साथ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें