Big NewsUdham Singh Nagar News

बाबा तरसेम सिंह : सोशल मीडिया में हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल, कहा मैंने मारा…

उधमसिंह नगर में नानकमत्ता के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में एक नया मोड आया है। जहां पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें एक नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पोस्ट

तरसेम सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक इसमें नामजद आरोपी के नाम से बनी आईडी की ओर से बाबा तरसेम की हत्या की जिम्मेदारी ली गई। हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस अकाउंट से पोस्ट हुआ है उसकी सत्यता की अभी जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बता दें नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गुरुवार को डेरे में घुसकर दो बाइक सवार व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह चुघ समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें बाइक सवार सरबजीत सिंह और अमरजीत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

डेरे में ही रह रहे थे हत्यारे

बता दें हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों ने 19 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारे की सराय का कमरा नंबर 23 बुक कराया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पिछले 10 दिनों से यहीं रहकर बाबा की रेकी कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी डेरे के दूसरे गेट से फरार हो गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें