Entertainment

छिछोरे’ के ‘एसिड’ हुए सड़क हादसे का शिकार, जानें अब कैसी है नवीन पॉलीशेट्टी की हालत

फिल्म ‘छिछोरे’ में एसिड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक्सीडेंट के दौरान अभिनेता अमेरिका में थे। खबरों की माने तो जिस दौरान अभिनेता हादसे का शिकार हुए उस समय वो बाइक चला रहे थे। फिलहाल
एक्टर का इलाज़ चल रहा है और वो रिकवरी कर रहे हैं।

सड़क हादसे में नवीन का टूटा हाथ

खबरों की माने तो अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी का हादसे के दौरान हाथ टूट गया है। साथ ही उन्हें कई जगह छोटी चोटे भी आई है। अमेरिका में बाइक चलते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते वो फिसल गए और उनके हाथ में गहरी चोट आई। कुछ दिनों पहले वो सड़क हादसे का शिकार हुए थे। लेकिन हाल ही में इसका पता चल पाया है। अभी फिलहाल उनका इलाज़ अमेरिका में ही चल रहा है। अभिनेता अपने रिकवरी फेज में है।

इस फिल्म में आएंगे नजर

सोशल मीडिया पर नवीन काफी काम एक्टिव रहते है।अभिनेता ज्यादातर सोशल प्लेटफॉर्म्स फिल्म के प्रमोशन के लिए ही यूज़ करते है।आखिरी बार अभिनेता ने सोशल मीडिया का यूज़ अपने फैंस को जन्मदिन के समय धन्यवाद देने के लिए किया था। आखिरी बार अभिनेता को साल 2023 की ‘मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी’ में देखा गया था। इस फिल्म को महेश बाबू ने डायरेक्ट किया था। अभिनेता जल्द ही कल्याण शंकर की ‘अनागानागा ओका राजू’ में अभिनय करते नज़र आएंगे ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें