Big NewsUdham Singh Nagar News

नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे सीएम धामी, बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह नगर में स्थित गुरुद्वारा कैंप पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके साथ नैनीताल सीट से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट भी मौजूद हैं। गुरुद्वारा कैंप पहुंचकर उन्होंने बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे सीएम धामी

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार शाम गुरुद्वारा कैंप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा प्रमुख तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी के साथ भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहें।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1773320879558287728

बाइक सवार बदमाशों ने की थी हत्या

गुरुवार सुबह गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। आनन-फानन में बाबा को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया लाया गया। जहां इलाज के दौरान बाबा की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। बता दें मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें