Entertainment

Govinda Joins Shiv Sena: गोविंदा ने थामा शिवसेना का हाथ, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

बॉलीवुड़ अभिनेता गोविंदा(Govinda) काफी वक्त से सुर्खियों में बने हुए है। काफी समय से खबर आ रही थी कि अभिनेता पॉलिटिक्स में कमबैक करने जा रहे हैं। ऐसे में अब इस खबर पर ऑफिशियल मुहर लग चुकी है। आज यानि गुरुवार को शिवसेना में अभिनेता शामिल हो गए है। अभिनेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने पार्टी ज्वाइन की।

गोविंदा शिवसेना में हुए शामिल (Govinda Joins Shiv Sena)

गुरुवार को गोविंदा ने शिवसेना का हाथ थाम लिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेता मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। अगर पार्टी अभिनेता को उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट देती है तो वो शिवसेना (यूबीटी) के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

ससे पहले भी रख चुके है राजनीति में कदम

बता दें कि गोविंदा बुधवार को पार्टी के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मिले। दोनों की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि गोविंदा इससे पहले भी राजनीति में कदम रखा था। साल 2004 में कांग्रेस ने अभिनेता को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से टिकट दिया था।जिसमें उन्होंने जीत भी हासिल की थी। गोविंदा ने 48,271 वोट से भाजपा के राम नाईक को मात दी थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें