HighlightHaridwar News

लोडर वाहन में सब्जी की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार के झबरेड़ा में लोडर वाहन में सब्जी की आड़ में शराब तस्करी हो रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। हरियाणा के एक तस्कर को 100 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

सब्जी की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी राज्यों से होने वाली शराब तस्करी के लिए बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने बुधवार को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर स्थित खड़खड़ी दयाला गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थे। इस बीच लौकी से भरे एक लोडर को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में लौकियों के बीच में हरियाणा मार्का की 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

हरियाणा से शराब लेकर आ रहा था आरोपी

पुलिस ने आरोपी चालक से पूछताछ की। चालक की पहचान नामराजेंद्र निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वे पानीपत से शराब लेकर हरिद्वार आ रहा था। मामले को लेकर एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आरोपी चालक हरिद्वार में किसे और कहां शराब देने के लिए जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें