Uttarakhand Loksabha ElectionsBig News

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भी बुधवार को नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे।

BJP प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन,

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने बुधवार को रुद्रपुर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन करने के दौरान विक्ट्री का साइन दिखाया। इसके बाद अजय भट्ट रुद्रपुर के गांधी पार्क में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बता दें आज नामांकन का आखिरी दिन है।

नामांकन से पहले खाटू श्याम मंदिर पहुंचे BJP प्रत्याशी

जनसभा के लिए पार्क में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। बता दें नामांकन करने से पहले अजय भट्ट ने अपने आवास के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में परिवार सहित पहुंचकर पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें