Uttarakhand Loksabha ElectionsHighlight

नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, प्रकाश रावत से की मुलाकात, कल BJP प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम को ही नैनीताल पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश रावत के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

कल भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रात्रि अमरदीप होटल में विश्राम करेंगे। उसके बाद 27 मार्च यानि कल सीएम धामी नैनीताल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होने के लिए रुद्रपुर जाएंगे। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता को पता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार भी मजबूती से भाजपा की सरकार बनेगी।

पूरे देश के अंदर लोगों में उत्साह है और उत्तराखंड से भी भाजपा पांचो सीट भारी मतों से जीतने जा रही है। जिस तरह से लोग आज होली मना रहे हैं उसी प्रकार से लोग मतदान का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चार जून को देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार के आने पर दीवाली मनाएगी।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे रुद्रपुर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अजय भट्ट को समर्थन देने के लिए रुद्रपुर पहुंचेंगे। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देने के लिए पौड़ी पहंची थी।।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें