Entertainment

Bade Miyan Chote Miyan Trailer: अक्षय और टाइगर की फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

 Bade Miyan Chote Miyan Trailer Out: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। ऐसे में फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज जारी कर दिया है।

akshay_tiger_film bade miyan chote miyan

रिलीज हुआ ट्रेलर (Bade Miyan Chote Miyan Trailer)

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) में अक्षय और टाइगर आर्मी मैन की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी जान जोखिम में डालकर देश को बचाते हुए नजर आएंगे।ट्रेलर में एक साइकोपैथ से भिड़ने के लिए टाइगर और अक्षय को मिशन के लिए चुना जाता है। ट्रेलर में एक्शन की कमी नहीं है।

Bade Miyan Chote Miyan की स्टारकास्ट

ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन भरपूर होने वाला है। इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के अपोजिट मानुषी छिल्लर को कास्ट किया गया है। दोनों की जोड़ी पृथ्वीराज चौहान मूवी में भी नजर आई थी।तो वहीं टाइगर श्रॉफ के अपोजिट इस फिल्म में अलाया एफ को लिया गया है। विलेन का रोल पृथ्वीराज सुकुमारन निभा रहे हैं। फिल्म 10 अप्रेल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें