Dehradun NewsHighlight

हेड कांस्टेबल राजीव राणा का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

पुलिस महकमे से बुरी खबर सामने आ रही है। थाना कोतवाली नगर में नियुक्त हेड कांस्टेबल राजीव राणा का होली के मौके पर देर रात निधन हो गया। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन में शोक की लहर है। दिवंगत हेड कांस्टेबल के आकस्मिक निधन पर SSP अजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

हेड कांस्टेबल राजीव राणा का आकस्मिक निधन

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल राजीव राणा की अचानक तबियत खराब होने के चलते उन्हें उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया हुआ। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक राजीव राणा वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। जिनकी वर्ष 2023 में हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हुई थी। बता दें दिवंगत राजीव राणा मूूल रूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे अपनी पत्नी और बच्चो के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।

राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

मंगलवार को मृतक राजीव राणा के पार्थिव शरीर को उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम सलामी दी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिवंगत राजीव राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी ने उनके आकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर उनके परिजनो को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घडी में पुलिस परिवार हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें