Dehradun NewsHighlight

नहाने के दौरान गंगा में बहे दो युवक, युवकों की तलाश में जुटी SDRF

देहरादून घूमने आए अलग-अलग राज्यों के युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

नहाने के दौरान गंगा में बहे दो युवक

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के निम बीच और सांई घाट पर नहाने के दौरान दो युवक गंगा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश गंगा नदी में की जा रही है।

युवकों की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार साइन घाट पर डूबने वाले युवक की पहचान निखिल निवासी भटिंडा, पंजाब के रूप में हुई। जबकि निम बीच पर डूबने वाले युवक की पहचान का नाम अक्षय निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई हैल दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें