Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, ड्राइवर समेत सात लोग घायल

उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बड़कोट तहसील क्षेत्र के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर देर रात एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

हादसा देर रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस ग्रामीणों की मदद से बड़कोट सीएचसी लेकर पहुंची। एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक हादसे को लेकर एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि घटना करीब रात 11 बजे की है। सीएचसी के प्रभारी डॉ अंगद ने बताया कि खांसी गांव के एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है। जबकि छह लोगों का उपचार बड़कोट में ही चल रहा है। सभी घायल मोल्डा व खांसी के निवासी बताये जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें