Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Uttarakhand Election : आज BJP और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी करेंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने कमर कस ली है। आज कांग्रेस और बीजेपी के तीन प्रत्याशी नामांकन करेंगे। टिहरी से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह, पौड़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला नामांकन करेंगे।

बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में मौजूद रहेंगे सीएम

पौड़ी से गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी और टिहरी से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन से पहले देहरादून में रोड शो भी किया जाएगा। जिसमें सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

गुनसोला के नामांकन में करन माहरा रहेंगे मौजूद

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला भी आज नामांकन करेंगे। गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी रहेंगे। बता दें कि तीन दिन के बाद आज फिर से नामांकन शुरू हो गए हैं। जबकि नामांकन का कल आखिरी दिन है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें