HighlightDehradun News

देहरादून में यहां आपसी विवाद में फूटे सिर, पीएसी की करनी पड़ी तैनाती

देहरादून के ब्राह्मणवाला इलाके में होलिका दहन की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोगों के सिर फट गए। पुलिस को हालात संभालने के लिए देर रात ही पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती करनी पड़ गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते हालात बिगड़ने से बच गए।

आपसी कहासुनी में बिगड़ी बात

मिली जानकारी के अनुसार ब्राह्मणवाला इलाके में पीपल चौक के पास होलिका दहन वाली रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों को पीट दिया। इस हमले में तीन युवक का सिर फूट गया। आरोप है कि ईंटें भी मारी गईं। हंगामा बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पटेलनगर कोतवाली के पुलिस बल पहुंचा और हालात को संभाला।

पुलिस ने संभाली स्थिती

पुलिस बल की मौजूदगी के दौरान भी कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते हंगामा करने वाले सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने आसपास की दुकानों की शटर भी बंद करवा दिया। इसके बाद आसपास जमा लोगों को हटा दिया।

वही हंगामा की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने से भी माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने अर्धसैनिक बलों और पीएसी की तैनाती कर दी। इसके बाद हालात सामान्य हुए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें