Dehradun NewsBig News

राजभवन में राज्यपाल ने मनाई होली, सीएम ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में होली की धूम है। देहरादून स्थित राजभवन में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस दौरान राज्यपाल ने लोगों के साथ होली खेली है। इस मौके पर सीएम धामी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे।

होली के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट (रिटा) गुरमीत सिंह ने राजभवन में होली खेली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हे होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को गुलाल भी लगाया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दीं। धन सिंह रावत ने भी राज्यपाल को रंग अबीर लगाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें