Dehradun NewsHighlight

अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा

लोकसभा चुनाव से पहले जहां भारतीय जनता पार्टी के ओर से दूसरे दल के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का सिलसिला जारी है। वहीं रविवार को एक और नेता में भाजपा का दामन थामा है ।

सुबोध राकेश ने थामा BJP का दामन

बता दें भगवानपुर की विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सुबोध राकेश जो की 2022 में बसपा से चुनाव लड़े थे वह अब। भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि सुबोध राकेश ममता राकेश जो कि कांग्रेस विधायक हैं उनके देवर है।

हजारों समर्थकों के साथ हुए BJP में स शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत, केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में हजारों समर्थकों के साथ सुबोध राकेश ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

लोकसभा चुनाव में होगा इजाफा : भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सुबोध राकेश का बड़ा जन आधार है और भारतीय जनता पार्टी में उनके शामिल होने से लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में और इजाफा होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें