Haridwar NewsBig News

पिटबुल ने स्कूल में घुसकर छात्र को बुरी तरह नोंचा, मासूम की हालत गंभीर

हरिद्वार के लक्सर में पिटबुल ने स्कूल में घुसकर छात्र को बुरी तरह से नोंच दिया। कुत्ते के हमले के बाद मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिटबुल ने स्कूल में घुसकर छात्र को बुरी तरह नोंचा

घटना लक्सर के गंनौली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मासूम राजकीय प्राइमरी पाठशाला में पहली कक्षा का छात्र है। रोज की तरह वो स्कूल में पढ़ने के लिए गया हुआ था। इस दौरान मासूम स्कूल में ही मौजूद हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गया था। तभी पिटबुल कुत्ता स्कूल में आ घुसा और छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया।

शराब के नशे में धुत रहता है कुत्ते का मालिक

पीड़ित छात्र के परिजनों के कहना है कि कुत्ता का मालिक गणोली गांव का ही रहने वाला है। जो शराब के नशे में अपने कुत्ते को गांव में घूमाता रहता है। शनिवार को व्यक्ति नशे में धुत होकर स्कूल में चला गया। इस दौरान व्यक्ति का कुत्ता भी उसके साथ मौजूद था। कुत्ते ने बच्चे को देख उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

छात्र की हालत गंभीर

छात्र को इलाज के लिए लक्सर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र के परिजनों ने उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को शिकायती पत्र देकर कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व में भी कुत्ते के काटने से हो चुकी है महिला की मौत

बता दें पूर्व में भी हरिद्वार के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी बुजुर्ग महिला केला देवी पर बीते आठ दिसंबर 2023 को पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें