HighlightUdham Singh Nagar News

यहां 9वीं की छात्रा ने मौत को लगाया गले, किराएदार पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप…

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी के फंजदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा ने मौत को लगाया गले

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के भदईपुरा खेड़ा में एक लड़की ने टिन शेड की बल्ली में साड़ी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। लकिन पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

किराएदार पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती थी। गुरूवार को ही उनके किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति पर उसने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया था। इसी बीच अचानक छात्रा की मौत से कई सवाल उठ रहे हैं।

मौत के कारणों का लगाया जा रहा पता

कोतवाल धीरेंद्र कुमार के मुताबिक अभी तक मौक के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से पिरजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें