Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

चमोली से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मणखी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार थाना नंदा नगर घाट पर देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मणखी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे खाई में जाकर पलट गई है। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में तीन लोगों की मौत

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को बहार निकाला। लेकिन तब तक कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी मणखी, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी कांडई के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें