Haridwar NewsBig News

धरने पर बैठे BJP विधायक और जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाए ये आरोप

हरिद्वार में भाजपा विधायक आदेश चौहान और भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा विधायक ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

धरने पर बैठे BJP विधायक

जानकारी के अनुसार मामला अलग-अलग समुदाय का है। जिसमें हिंदू पक्ष के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार महेश हलवाई पेठ बाजार ज्वालापुर के साथ दोपहर के समय समुदाय विशेष के युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं विधायक

पुलिस दुकानदार और दुकान में काम करने वाले लोगों को अपने साथ ले आई। आरोप है कि पहले सभी को रेल चौकी फिर कोतवाली लाकर उनका शांति भंग में चालान किया गया। लेकिन दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात को लेकर विधायक आदेश चौहान और जिलाध्यक्ष संदीप गोयल अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें