HighlightChampawat News

चंपावत में सीएम बने होल्यार, कहा- पहाड़ की होली से है मुझे लगाव, देखें तस्वीरें

सीएम धामी आज चंपावत में काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली में सम्मिलित हुए। सीएम धामी ने होल्यारों के साथ मिलकर होली के गीत गाए। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी ढोल भी बजाया। सीएम ने कहा कि उन्हें पहाड़ की होली से लगाव है।

चंपावत में सीएम बने होल्यार

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गाई और खेली। उन्होंने सुमिरो सीता राम भया तुम हीरा जनम न पाओगे, नित जमुना के तीर कान्हा बजा गयो बसुरिया, बज रही बज रही बज रही मोहन तेरी मुरली बज रही, जैसी प्रसिद्ध खड़ी होली गाई।

champawat

पहाड़ की होली से है मुझे लगाव – सीएम

सीएम धामी ने कहा कि उन्हें आज भी पहाड़ी होली से बेहद लगाव है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। ये संस्कृति हमारे पूर्वजों से हमे मिली है। इस संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण भी सबने मिलकर करना है। युवाओं को भी इससे जोड़ना है।

champawat

होली पर भ्रष्टाचार को खत्म करने का लें संकल्प

युवाओं को भी इससे जोड़ना है। उन्होंने होली पर भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा देश के अंदर तुष्टिकरण समाप्त करने, समानता लाने, विकसित भारत बनाने की ओर प्रधानमंत्री जी द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

champawat

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें