Uttarakhand Loksabha ElectionsHighlight

नामांकन के दौरान प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की होगी निगरानी, उत्तराखंड पहुंचे व्यय पर्यवेक्षक

लोकसभा चुनाव पास हैं। ऐसे में चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। वही गुरुवार को पांचों लोकसभा सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने ये जानकारी दी है। शुक्रवार को होने वाले नामांकन के दौरान उनके द्वारा प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की पूरी निगरानी की जाएगी।

प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की होगी निगरानी

नमामि बंसल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। 20 मार्च को नैनीताल के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में कुल 450 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही चंपावत में 600 लीटर शराब बरामद की गई है।

शराब का दुरुपयोग रोकने के लिए गठित की फ्लाइंग स्क्वाड

नमामि बंसल ने बताया कि शराब का दुरुपयोग रोकने के लिए कुल 497 फ्लाइंग स्क्वाड गठित की गई हैं। राज्य स्तर पर शराब के कुल 628 वितरण केंद्रों के अलावा 8 बॉटलिंग प्लांट व डिस्टिलरी की सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं शराब वितरण में लगे सभी वाहनों पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाए गए हैं।

राज्य में है 12 पी-थ्री बूथ

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि राज्य में 12 पी-थ्री बूथ (वह बूथ जहां तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होती हैं) हैं। इनमें उत्तरकाशी के 11 व एक बूथ कनार धारचूला, पिथौरागढ़ में स्थित है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें