Sportshighlight

IPL 2024 से पहले CSK का बदला कप्तान, MS Dhoni की जगह इस युवा खिलाड़ी को सौंपी गई टीम की कमान

IPL 2024 को शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम के कप्तानी से जुड़ी एक घोषणा की है। CSK ने महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की जगह युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) को टीम की कमान सौपी है। आईपीएल 2024 शुरू होने से ठीक पहले ये ऐलान किया गया है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर आईपीएल ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से दी है।

MS Dhoni की जगह Ruturaj Gaikwad को सौंपी टीम की कमान

22 मार्च से आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जाएगा। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे उनको झटका लग सकता है। CSK ने धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की जिम्मेदारी सौपी है।

ruturaj-gaikwad-ms-dhoni

पहले भी बदला गया था CSK का कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में अब वो टीम की कमान सभालते नज़र आएंगे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब टीम ने कप्तानी में बदलाव किया हो। साल 2022 में धोनी की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौपी गई थी। लेकिन कुछ ही मैचों के बाद फिर से धोनी ने टीम की कमान संभल ली थी। जडेजा कप्तानी की जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा पाए। जिसके बाद उन्होंने कॅप्टेन्सी पद से इस्तीफा दे दिया।

चेन्नई ने खबर पर लगाई मुहर

बता दें की आज सोशल मीडिया पर आईपीएल ने इस बात का ऐलान किया की चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ के कन्धों पर सौपी गई है। चेन्नई की टीम ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की धोनी की जगह 27 वर्षीय खिलाड़ी ऋतुराज को टीम की कमान दी गई है। साल 2019 में ऋतू टीम से जुड़ें थे। अब तक बल्लेबाज ने ५२ मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 1797 रन बनाए हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल है।

Back to top button