Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Lok Sabha Election 2024 : पांच बागी नेताओं ने की घर वापसी, थामा BJP का दामन

उत्तराखंड में इन दिनों जोड़-तोड़ की राजनीति का दौर जारी है। पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं गुरुवार को पांच बागी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

पांच बागी नेताओं ने की घर वापसी

बता दें गुरुवार को कई नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, जीतेन्द्र नेगी, टीका मैखुरी, दिनेश रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई है।

अब तक कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इसमें वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी, राजेंंद्र भंडारी, धन सिंह नेगी समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें