Dehradun NewsHighlight

सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों युवकों से करोड़ों की ठगी, अब चढ़ा STF के हत्थे

सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों युवकों से करीब दो करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। एसटीएफ ने धोखाधड़ी करने वाला फरार इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार इनामी गैंगस्टर देहरादून को पिछले कुछ समय से ठिकाना बनाए हुए था।

सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों युवकों से ठगी

आरोपी की पहचान पंकज सामन्त पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के युवकों को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर 2 करोड़ रूपये से अधिक की ठगी किए जाने के सम्बन्ध में पिथौरागढ़ के अलग-अलग थानों में चार और उधम सिंह नगर में दो मुकदमे दर्ज थे

आरोपी 2023 से लगातार फरार चल रहा था फरार

आरोप उत्तराखंड के लाखों युवकों को फ़ौज में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि आरोपी वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी काफी शातिर किस्म का है। जो किसी प्रकार से फोन का उपयोग नहीं करता था। पुलिस ने आरोपी पंकज को मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर बीती रात देहरादून के राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने बताया कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये काफी समय से धोरण खास राजपुर में अपना ठिकाना बनाए हुए था।

आरोपी पंकज अपनी पहचान बदलकर यहां रह रहा था। इसके साथ ही उसका अपने परिजनों से भी किसी भी प्रकार से सम्पर्क नहीं था। बता दें आरोपी ने फरार होने के बाद से ही अपना फोन बंद कर लिया था। आरोपी राजपुर क्षेत्र में भी सक्रिय होकर युवको को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की योजना बना कर अंजाम देने के फिराक में था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें