Big NewsGanesh Godiyal

गणेश गोदियाल को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, भाजपा पर लगाया घटिया मानसिकता का आरोप

कांग्रेस से पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदयाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। उन्होंने भाजपा पर घटिया मानसिकता का आरोप लगाया है।

कल भेजे गए तीन नोटिस

गणेश गोदयाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि उन्हें मंगलवार को इनकम टैक्स की तरफ से कल उन्हें और उनकी पत्नी को तीन नोटिस भेजे गए हैं। महाराष्ट्र थाने में तत्काल हाजिर होने के लिए भी उन्हें नोटिस भेज गया है। इस दौरान गोदियाल ने कहा कि वो अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे।

भगत सिंह के अनुयाई हैं फांसी पर चढ़ने के लिए भी रहेंगे तैयार

इनकम टैक्स की ओर से नोटिस मिलने की कार्रवाई को गोदियाल ने भाजपा की घटिया मानसिकता बताया है। उन्होंने कहा कि वो भगत सिंह के अनुयाई हैं इसलिए वो फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार रहेंगे। बता दें कि गोदियाल को 22 मार्च को महाराष्ट्र के ठाणे में पेश होने को कहा गया है।

इनकम टैक्स और ई डी का खौफ दिखा रही है मोदी सरकार

गणेश गोदियाल ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गोदियाल ने कहा कि मोदी सरकार उन्हें इनकम टैक्स और ई डी का खौफ दिखा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा मुझे हराने की कोशिश में लगी है लेकिन गढ़वाल की जनता मुझे हारने नहीं देगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें