Dehradun NewsHighlight

गंगा में डुबकी लगाने के दौरान डूबा युवक, नदी में बहा, तलाश जारी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। दोस्तों के साथ ध्रुव घाट पर पहुंचा युवक गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। जिसके बाद से गंगा घाट किनारे हड़कंप मचा हुआ है।

गंगा में डुबकी लगाने के दौरान डूबा युवक

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणझूला तपोवन ध्रुव घाट पर गंगा नदी में युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा था। युवकों ने जैसे ही गंगा में डुबकी लगाई। एक युवक गंगा नदी में डूब गया।

युवक का रेस्क्यू अभियान जारी

युवक के साथियों ने जैसे ही दोस्त को डूबता देखा शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाये हुए है। फिलहाल युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें