Big NewsHaldwani NewsNainital News

यहां स्कूल वैन में अचानक लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार

नैनीताल के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। कालाढूंगी रोड में अचानक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही की स्कूल वैन में कोई बच्चा नहीं बैठा था।

स्कूल वैन में अचानक लगी आग

घटना नवाबी रोड के पास की है। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कासी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। स्कूल वैन में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया की स्कूल वैन खाली थी। गाड़ी में तकनीकी कमी के चलते अचानक आग लगी है। जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। सिटी मजिस्ट्रेट ने आरटीओ को घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें