Big NewsPolitics

कांग्रेस ने की कार्यवाहक DGP को हटाने की मांग, चुनाव आयोग को भेजा शिकायती पत्र

उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है।

कांग्रेस ने की कार्यवाहक डीजीपी को हटाने की मांग

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीजीपी का पद संभालने से पहले अभिनव कुमार सीएम धामी के प्रमुख सचिव रहे हैं और सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी के साथ उनकी नजदीकी है। ऐसे में उनके डीजीपी रहते हुए राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के महज दो दिन बाद ही 6 राज्यों के गृह सचिवो ( उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ) को हटा दिया था।

congress

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button