Tehri NewsBig News

साथी के सिर पर पत्थर से वार कर फरार हुआ आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल में एक अज्ञात नेपाली मजदूर की हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात का शव

घटना शनिवार देर रात 11.30 की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह हिंडोलाखाल के ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात शव पडे़ होने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई।

विवाद के चलते उतारा साथी को मौत के घाट

पूछताछ में पता चला कि दोनों मजदूर कुंजापुरी मंदिर रोड पर कार पार्किंग बनाने का कार्य कर रहे थे। स्थानीय ठेकेदार जगत सिंह बीते शाम को पार्किंग निर्माण के लिए ऋषिकेश से अपने साथ दो नेपाली मूल के मजदूरों को लाया था। उन्हें रहने के लिए हिंडोलाखाल में एक कमरा भी दिया था। बताया जा रहा है देर रात दोनों मजदूरों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

एक नेपाली ने अपने साथी के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी श्रमिक शव को घर के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ठेकेदार को भी मृतक और फरार हुए आरोपी का नाम और पता मालूम नहीं है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button