Haridwar NewsHighlight

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली, सिपाही की हालत गंभीर

रुड़की के सोहलपुर गाड़ा गांव में गौकशी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर गौ तस्करों ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जबाबी कारवाई में एक गौ तस्कर के पैर में भी गोली लगी है।

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक शनिवार को देर रात गंगनहर पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहलपुर गाढ़ा गांव स्थित एक खेत में गौकशी हो रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो गौ तस्करों के पास दो गौ वंश थे। जिन्हें वह काट रहे थे। पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

फायरिंग में तो पुलिस कर्मी बच गए। वहीं आरोपी ने धारदार हथियार से पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही को चाकू लगा है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

सिपाही की हालत गंभीर

सिपाही की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं गौ तस्कर का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। गौ तस्करों की पहचान जुल्काम पुत्र निसार,फरमान पुत्र निसार और इसरार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें