Dehradun NewsBig News
हरक सिंह रावत का निधन, लंबे समय से थे बीमार, हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के ईमानदार और तेज तर्रार छवि के पीसीएस अफसर हरक सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है अपर सचिव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को निरंजनपुर स्थित अपने आवास में उन्होंने आखिरी सांस ली।
अपर सचिव हरक सिंह रावत का निधन
बता दें मूल रूप से चमोली जिले के रहने वाले हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में अपनी सेवा दी है। बताया जा रहा है अपर सचिव हरक सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार
हरक सिंह रावत का अतिंम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया। उनके पुत्र राहुल रावत ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी है। हरक सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है।