चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार सात चरणों में चुनाव होंगे। पहला चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इस दौरान 21 राज्यों में चुनाव होंगे। चुनाव आयुक्त ने बताया कि 97 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होनें कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। इसमें 18 से 29 साल के 21 लाख वोटर्स हैं। समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी।
महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी
चुनाव आयोग ने कहा, महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। महिला वोटरों की संख्या पुरुष से ज्यादा हैं। ऐसे वोटर जिनकी उम्र 2024 में किसी भी वक्त 18 साल होने वाली है उनके भी आंकड़े हमारे पास हैं। हमें विश्वास है कि यूथ न सिर्फ वोट करेंगे बल्कि वोटरों की संख्या बढ़ाने में हमारी मदद भी करेंगे।
दिव्यांगों के लिए घर से व्यवस्था
85 साल से ज्यादा उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे। करीब 50 करोड़ पुरुष और 47करोड़ महिलाएं मतदान करेंगे। 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता, 88.40 लाख दिव्यांग, 19.01 लाख सैनिक सुरक्षा कर्मी, 48000 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं।
खून-खराबा बर्दाश्त नहीं होगा
इलेक्शन के दौरान कई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी। राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होनें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।