Big NewsUttarakhand

शासन ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी

शासन ने पूर्व आईपीएस के साथ ही पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

शासन ने इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

सेवानिवृत्त आईपीएस पुष्पक ज्योति को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही देहरादून जिला पुलिस में सेवानिवृत्त अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी को सदस्य बनाया गया है।

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पुष्पक ज्योति को शासन ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया गया है। सेवानिवृत्त आईपीएस अजय जोशी और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन चंद तिवारी को भी सदस्य बनाया गया है।

आदेश हुए जारी

बता दें कि हल्द्वानी के जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में भी नए सदस्य बनाए गए हैं। हल्द्वानी में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक निदेश चंद तिवारी को सदस्य बनाया गया है। गृह विभाग ने सदस्यों के मनोनयन से संबंधित आदेश 12 मार्च को जारी किए हैं।

UTTARAKHAND

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें