Entertainment

सोनू सूद की Fateh का पहला पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज़ होगा फिल्म का टीजर?

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की अपकमिंग फिल्म ‘फतेह'(Fateh) का फैंस काफी लम्बे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है। पोस्टर के साथ फिल्म के टीज़र डेट का भी खुलासा हो चुका है। फिल्म का पोस्टर देखकर अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

सोनू सूद ने शेयर किया Fateh का पोस्टर

सोनू सूद अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म फ़तेह का पोस्टर पोस्ट किया। पोस्टर में अभिनेता का हाथ दिख रहा है। हाथ में वो पेन पकड़ें नज़र आ रहे हैं। साथ ही हाथ से खून बहता भी नज़र आ रहा है। साइबर क्राइम थ्रिलर इस फिल्म में सोनू अलग ही किरदार में नज़र आएंगे ।

इस दिन रिलीज होगा Fateh का टीजर

पोस्टर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, “किसी को कभी भी कम मत समझो! ‘फतेह’ के साथ पावर-पैक एक्शन के लिए तैयार हो जाइए। कल यानि शनिवार को रिलीज़ होगा टीजर।” बता दें की इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज लीड रोले में है। इस फिल्म से अभिनेता सोनू डायरेक्शन की फील्ड में भी एंटर कर रहे हैं। फिल्म की कहानी साइबर अपराध की चुनौतियों पर आधारित है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें