Big NewsUttarakhand

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अब इस पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह सजवाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सजवाण ने पार्टी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत कारण को बताया है। विजय पाल गंगोत्री सीट से विधायक रहे हैं। 2017 में उन्हें बीजेपी के गोपाल सिंह रावत ने हराया था।

LOKSABHA ELECTION 2024

क्या बीजेपी ज्वाइन करेंगे सजवाण ?

लोकसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सजवाण शनिवार को बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। इससे पहले 2021 में भी सजवाण के पार्टी छोड़ने की खबर आई थी। लेकिन उस वक्त उन्होंने कहा था कि 2016 में जब उन्हें मंत्री पद के साथ करोड़ों रुपयों का ऑफर मिला था तब वे नहीं गए तो 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कैसे छोड़ सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें