UttarakhandBig News

धामी सरकार का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, इतना बढ़ाया मंहगाई भत्ता

लोकसभा चुनाव पास हैं। इससे पहले धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्रदेश में राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। गुरुवार को इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

सरकार ने बढ़ाया राज्य कर्मचारियों का 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता

बता दें गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों के हित में उनका महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बढ़ी हुई किस्त राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ ही सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों आदि कर्मचारियों के लिए देय होगा।

1 जनवरी से माना जाएगा लागू

धामी सरकार ने कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी से 4 फीसद महंगाई भत्ते की किस्त भुगतान का आदेश जारी किया है। इस 4 फीसदी वृद्धि को 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। बता दें इससे पहले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय के नेतृत्व में सीएम धामी से मुलाकात कर डीए बढ़ाने की मांग की गई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें