National

18 OTT ऐप्स, 19 वेबसाइट BAN, ये सोशल मीडिया हैंडल्स भी हटाए, जानें यहां

केंद्र सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 18 OTT ऐप्स, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स समेत 57 सोशल मीडिया हैंडल्स पर बैन लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स को कई बार चेतावनी जारी की थी। ये प्लेटफॉर्म IT एक्ट के नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहे थे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जानकारी दी कि इन OTT प्लेटफॉर्म पर भद्दे कॉन्टेंट दिखाए जा रहे थे। इन ऐप्स को Google Play Store और Apple Store से हटा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन 18 OTT प्लेटफॉर्म को गंदे कॉन्टेंट हटाने के लिए कई बार चेतावनी जारी की थी।

इन 18 OTT ऐप्स को हटाया

जिन 18 OTT ऐप्स को हटाया गया है उनमें Dreams Films, Voovi, Yessma, Uncut Adda, TriFliks, X Prime, Neon X VIP, Besharams, Hunters, Rabbit, Xtramood, Nuefliks, MoodX, Mojflix, Hot Shots VIP, Fugi, Chikooflix और PrimePlay शामिल हैं।

19 वेबसाइट और 10 ऐप्स पर भी बैन

केंद्र सरकार ने इन 18 OTT ऐप्स के अलावा 19 वेबसाइट और 10 ऐप्स पर भी बैन लगाया है। इन 10 ऐप्स में से 7 ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर और 3 ऐप्स एप्पल ऐप स्टोर से हटाए गए हैं। इसी के साथ भद्दे कॉन्टेंट वाले 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की गई है। सरकार ने जानकारी दी कि इन ऐप्स और प्लेटफॉर्म पर यह प्रतिबंध IT Act 2000 के सेक्शन 67 और 67A, IPC के सेक्शन 292 और IRWA 1986 के सेक्शन 4 के तहत लगाया गया है।

सोशल मीडिया चैनल्स भी हुए ब्लॉक

बैन किए गए इन ऐप्स में से एक के गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स थे। वहीं, दो ऐप्स को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। ये ऐप्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स FACEBOOK, INSTAGRAM, X और YOUTUBE पर भद्दे कॉन्टेंट्स वाली फिल्मों के ट्रेलर प्रसारित कर रहे थे। ऐसे 57 सोशल मीडिया हैंडल को भी ब्लॉक किया गया है। इन कॉन्टेंट वाले फेसबुक से 12, इंस्टाग्राम से 17, X से 16 और यूट्यूब से 12 चैनल्स को ब्लॉक किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें