Chaitra Month 2024: कब शुरु हो रहा चैत्र का महीना? जानें यहां
शास्त्रों में चैत्र महीने का विशेष महत्व है। क्योंकि हिंदू धर्म में चैत्र महीने की पहली तारीख से नए साल की शुरुआत मानी गई है। वैदिक पंचाग के अनुसार इस साल चैत्र महीने की शुरुआत (Chaitra Month 2024) 26 मार्च से हो रही है। साथ ही इसका समापन 23 अप्रैल को होगा। वहीं मान्यता है कि ब्रह्राजी ने चैत्र के महीने से ही सृष्टि की रचना की थी। इसलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत ही खास माना जात है।
Chaitra Month से प्रभु राम का संबंध
भगवान राम का भी चैत्र माह से खास संबंध है। चैत्र मास के पहले दिन ही राम जी का राज्याभिषेक हुआ था। चेत्र मास को लेकर शास्त्रों में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। क्योंकि इस मास से ही सर्दी खत्म होकर गर्मी की शुरुआत होती है।
चैत्र मास में क्या करें
सुबह जल्दी उठें। कुछ देर योग करें।
सूर्य देवता पुरुषोत्तम राम और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
इस महीने गाय और पेड़-पौधों की सेवा करनी चाहिए।
चैत्र मास में क्या नहीं करें
बासी भोजन नहीं करना चाहिए।
इस मास में तुलसी भुनी चीजों का प्रयोग कम से कम करें। इस महीने फलों का सेवन करना चाहिए। ये पाचन में लाभकारी होते हैं।