Sports

Mohammed Siraj Birthday: आसान नहीं था सिराज का सफर, 100-200 कमाने के लिए कई बार जल जाता था हाथ

Mohammed Siraj Birthday: भारतीय किक्रेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज(Mohammed Siraj) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। मौजूदा वक़्त में सिराज टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक है। सिराज ने यहां तक पहुचने के लिए काफी मेहनत की है।

हैदराबाद की गलियों से BCCI के ‘ए’ ग्रेड खिलाड़ी तक का सफर सिराज के लिए आसान नहीं था। ऐसे में आज क्रिकेटर के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI ने एक खास वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सिराज अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

BCCI ने Mohammed Siraj का वीडियो किया साझा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सिराज के जन्मदिन पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो अपनी स्ट्रगल की कहानी बताते नजर आ रहे हैं। सिराज ने बताया की वो जब 18 साल के थे तो 100-200 रुपये कमाते थे। इसी में वो काफी खुश हो जाते थे। लेकिन 100-200 रुपये कमाना उनके लिए काफी मुश्किल था। कमाने के चक्कर में उनका कई बार हाथ जला। दरअसल भारतीय पेसर केट्रिंग का काम करते थे।

100-200 रुपये कमाते थे Mohammed Siraj

सिराज ने बताया की उनका परिवार रेंट पर रहता था। परिवार वाले पढ़ाई के लिए कहते थे। लेकिन घर में सिर्फ एक पिता ही थे जो कमाते थे। इसलिए पिता का हाथ बढा़ने के लिए वो भी काम पर चले जाते थे। आगे तेज गेंदबाज ने बताया की उन्हें कुछ नही आता था। इसलिए वो 100-200 में ही खुश हो जाते थे।

कई बार जल जाता था हाथ

घर पर वो अपनी कमाई से 150 रुपये देते थे और 50 अपने खर्च के लिए रखते थे। काम के दौरान रुमाली रोटी को पलटने के समय कई बार उनके हाथ जल जाते थे। आपको बता दें की सिराज ने भारतीय टीम के लिए अब तक 41 वनडे, 27 टेस्ट और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है। इस दौरान वो वनडे के नंबर वन बॉलर भी रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें